फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार्यशाला में पारंपरिक लोक गीतों को बढ़ावा देने पर जोर

Sat, 26 Aug 2023 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति विभाग और भारतीय संगीत चिकित्सा एवं लोक संस्कृति परिषद की ओर से लोक गीतों को संरक्षित करने के लिए शुक्रवार को मुख्यालय के एक लाज में सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पारंपरिक लोक गीतों को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर की लोक गायिका एकता शुक्ला ने कहा कि विशेष कलाकारों की ओर से सात दिन प्रशिक्षण देने बाद 31 अगस्त को लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में कजरी गीत का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के महा प्रबंधक जीएन, धीरेंद्र नाथ पांडेय, प्रशिक्षक महेंद्र नाथ पांडेय, कंचन, सरिता, वाद्य यंत्र वादक प्रसिद्ध मनोज गुप्ता, ढोलक रवि शर्मा, अभिषेक सिंह, संजय मिश्र, संदीप, विनोद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें