पथरा। बांसी डुमरियागंज मार्ग पर परसिया चौराहे पर अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली बांसी के परसिया गांव निवासी दशरथ यादव (55) मंगलवार दोपहर गांव के चौराहे पर किसी काम से गए थे। इसी दौरान पिपरा मिश्र निवासी इश्तहार जो बाइक से बांसी जा रहा था, अनियंत्रित गया और उसकी बाइक की टक्कर से दशरथ यादव घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिजन दशरथ को बांसी के 50 शैय्या युक्त अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद