संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा कस्बे के बिस्कोहर रोड पर माता प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज के पास शुक्रवार को पैदल गुजर रहे व्यक्ति बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पैदल व्यक्ति के साथ बाइक सवार भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। इटवा सीएचसी से डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया है।
इटवा बिषुनुपर निवासी गुलाम अली (55) को कस्बे के बिस्कोहर रोड पर माता - प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज के पास से पैदल गुजर रहा था। इस दौरान अचानक पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गुलाम अली के साथ बाइक सवार फरेन्दा निवासी फरहान (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायलों को इटवा सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया है। मामले में थानाध्यक्ष इटवा श्रीप्रकाष यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।