शाहपुर। क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव में सोमवार रात करंट की चपेट में आने से एक मोर की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मोर के शव को लेकर जिला मुख्यालय रवाना हो गई।
रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव निवासी दीपक श्रीवास्तव के घर के पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक मोर की मृत्यु हो गई। उसके दोनों पंख जल गए थे व शव खेत में पड़ा था। सूचना देने के लिए जब रेंजर से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन फोन नहीं उठा। लोगों ने डीएफओ को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम शव को लेकर जिला मुख्यालय चली गई। डिप्टी रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि टीम मोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद