खेसरहा । थाना परिसर में बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दशहरा पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्रीय लोगों व डीजे धारकों के साथ आगामी त्योहार पर चर्चा करते हुए उसे सकुशल संपन्न कराने की अपील किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे की आवाज बहुत धीमी गति में रहेगी। जिससे किसी कोई असुविधा न होने पाएं। पूजा के दौरान किसी प्रकार के उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी से सहयोग मांगा। संवाद