इटवा। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से बृहस्पतिवार को खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के गोनरा गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई। इस अवसर पर डाॅ. अर्चना ने एचआईवी/एड्स और टीबी रोग के बारे में आवश्यक जानकारी दी। स्वास्थ्य शिविर में उच्च जोखिम समूह व प्रवासियों की सामान्य जांच, दवा वितरण, एचआईवी एड्स व यौन संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों का परामर्श परीक्षण एवं उपचार, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। शिविर में 80 लोगों ने पंजीकरण कराया और इसमें 55 लोगों की एचआईवी स्केनिग की गई। शिविर में प्रयोगशाला पर्यवेक्षक सुजाला मिश्रा, अमित मिश्र, जीतेन्द्र त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र, अनुपम, सीमा चौधरी, शशीकांत शामिल रहे। संवाद