फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कायाकल्प में दो बार भुगतान की पुष्टि, प्रधान से वसूली के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी ग्राम पंचायत प्रधान अमीन अली के खिलाफ रिकवरी का आदेश
विज्ञापन

शिकायत जांच के बाद डीपीआरओ की कार्रवाई
महराजगंज। विकास खंड सिसवां की ग्राम पंचायत सेमरी में एक ही एएनएम सेंटर के कायाकल्प का दो बार परफार्मेंस ग्रांट से भुगतान का मामला सामने आया है। शिकायत पर हुई जांच में आरोप की पुष्टि के बाद मंगलवार की देर शाम डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान से रिकवरी के आदेश जारी किए।
सिसवां ब्लॉक के सेमरी ग्राम पंचायत के संतोष त्रिपाठी ने डीपीआरओ कार्यालय में ग्राम पंचायत के वित्तीय अनियमितता की शिकायत 16 अप्रैल 2026 को की थी। जांच में पाया गया कि सेमरी ग्राम प्रधान की तरफ से वित्तीय सत्र 2022-23 में एएनएम के कायाकल्प का कार्य कराया गया। सत्यापन भूमि संरक्षण अधिकारी से कराया गया। तो जांच में 4.90 लाख कायाकल्प का लागत के सापेक्ष 2.80 रुपये का भुगतान किया गया था। इसी सेंटर का 2023-24 में बाउचर से 2.80 हजार का भुगतान पहले ही मे. अनुराग इंटर प्राइजेज को किया गया था।
विज्ञापन

गांव के आरसीसी सड़क में भी वित्तीय अनियमितता पुष्टि जांच में हुई। ऐसे में 454220 रुपये की वित्तीय अनियमितता की पुष्टि परफॉरमेंस ग्रांट में पाई गई। इसके बाद डीपीआरओ ने उक्त राशि का आधा 2.27 लाख रुपये ग्राम निधि प्रथम के खाते में जमा करने का आदेश दिया है। प्रधानों के कार्यकाल समाप्त होने के आखिरी दिन रिकवरी आदेश जारी होने से जनपद में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

वर्जन
सेमरी ग्राम प्रधान परफार्मेंस ग्रांट के वित्तीय अनियमितता के दोषी पाए गए। इसीलिए 2.27 लाख रुपये ग्राम निधि प्रथम के खाते में जमा कर जमा पर्ची कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया।
- श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें