सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने तस्करी के लिए नेपाल ले जा रहे नौ बोरी डीएपी, तीन बोरी यूरिया और चार साइकिल को किया जब्त किया। लेकिन बाॅर्डर के समीप होने से चारों तस्कर नेपाल में चले गए। इस कारण उन्हें एसएसबी जवान नहीं पकड़ पाए।
बुधवार को वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 544 के पास गश्त पर थे, इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति साइकिल पर सामन लिए नेपाल की ओर आ रहा है। दल पर जैसे ही उसकी नजर पड़ी वह सामन सहित साइकिल छोड़कर भागने लगा। दल ने उसका पीछा किया गया लेकिन नेपाल सीमा नजदीक होने के कारण वह नेपाल सीमा में प्रवेश कर गया। दल ने सामन को चेक किया गया तो साइकिल पर तीन बोरी यूरिया खाद बरामद हुआ। इसी क्रम में सीमा चौकी ककरहवा और पुलिस चौकी ककरहवा की संयुक्त नाका दल सीमा स्तंभ संख्या 544 पर नाका के दौरान देखा कि कुछ लोग साइकिल पर सामन लेकर नेपाल की ओर जा रहे हैं। नाका दल ने उनको रुकने को कहा तो वह सामन सहित साइकिल छोड़कर भागने लगे। नाका दल ने सामन को चेक किया गया तो तीन साइकिलों पर नौ बोरी डीएपी बरामद हुई।