फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुविधाओं की कमी के चलते पीएचसी में नहीं आते मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा में मरीज नहीं आते। ओपीडी में डॉ. विनोद कुमार मरीजों का उपचार करते हैं, लेकिन जांच की सुविधा नहीं होने से ज्यादातर मरीज निजी अस्पतालों का रुख कर लेते हैं। फार्मासिस्ट सुनील कुमार ने बताया कि यहां सीबीसी और ट्रूनेट मशीन उपलब्ध हैं, लेकिन लिवर फंक्शन जांच की मशीन अभी तक इंस्टॉल नहीं हो सकी है, जिससे मरीजों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पीएचसी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं दिखी। कई स्थानों पर अपशिष्ट जलाने के बाद की राख पड़ी हुई मिली, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुविधाएं होने के बावजूद उनका समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुधार की मांग की है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें