रेडीमेड कपड़े की दुकान से चोरी
पथरा बाजार। गौरागढ़ चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान के शटर का ताला काटकर चोर शुक्रवार रात नकदी और लाखों का कपड़ा उठा ले गए। स्थानीय थाने की पुलिस और फारेंसिक टीम ने मामले की जानकारी ली। क्षेत्र के झुंगवां निवासी जयप्रकाश यादव गौरागढ़ चौराहे पर रेडीमेड कपड़े और साड़ी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की देर रात चोर शटर का ताला काटकर दुकान में दाखिल हो गए और सामान व नकदी उठा ले गए। शनिवार की भोर में उधर से गुजर रहे लोगों ने जयप्रकाश को सूचना दी। दुकान में रखा 15 हजार रुपये नकद, कीमती साड़ी सहित सामान गुम था। सूचना पर पथरा पुलिस ने मौके पर पड़ताल की। थानाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।