फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसी बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को होती है परेशानी

Fri, 03 May 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- दिल्ली, मुंबई व गुजरात के रूटों पर एसी बसों का संचालन करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के चलते लोग काफी बेहाल है। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान डुमरियागंज से लखनऊ, कानपुर जैसे महानगरों के लिए रोडवेज से लंबी दूरी का सफर करना यात्रियों के लिए दिक्कतों से भरा है। डुमरियागंज से सिर्फ एक ही एसी बस का संचालन होने से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। जबकि, प्राइवेट बसों का किराया अधिक होने से यात्रियों की जेब ढ़ीली हो रही है।
डुमरियागंज से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री लखनऊ, दिल्ली, मुंबई व गुजरात की यात्रा करते हैं, लेकिन सरकारी बसों में सुविधाओं का अभाव है। जबकि एक ही सरकारी एसी बस का संचालन होने से यात्री परेशान होते हैं। वहीं प्राइवेट बसों की बात करें तो उसकी संख्या अधिक है। लेकिन किराया सरकारी के अपेक्षा अधिक होने से यात्रियों की जेब ढीली हो रही है। लोगों का कहना है कि शहर से सभी रूटों पर एसी बस का संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही भीषण गर्मी में लोगों को लू के थपेड़े नहीं सहने पड़ेगे। साधारण सरकारी बसों में सुविधा नहीं होने से यात्रियों को लू के थपेड़े सहने पड़ते है। ऐसे में शहर में एसी बसों का संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बोले यात्री
रोडवेज से अभी सिर्फ एक वातानुकूलित अवध डिपो की बस जनरथ सेवा के नाम से संचालित होती है। जो शाम को चलती है। ऐसे में आवश्यक कार्य से जाने वालों के लिए यह बस बेमतलब है।
अनिल गौतम, माली मैंनहा

डुमरियागंज में परिवहन निगम की व्यवस्था बदहाल है। कई बसें बढ़नी इटवा बस्ती की रोडवेज बस स्टेशन पर आए बगैर मंदिर चौराहा से ही अपने गंतव्य की तरफ चली जाती हैं।
विज्ञापन

राजेश चौरसिया, डुमरियागंज
-
डुमरियागंज रोडवेज बस स्टेशन पर अवध डिपो की वातानुकूलित जनरथ बस शाम को जाती है, यदि अन्य रूटों पर भी बस के संचालन की जरूरत होगी , तो सर्वे करवाया जाएगा।
विजय कुमार गंगवार, एआरएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें