शोहरतगढ़। रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट लेने के दौरान लाइन में लोगों और बिना लाइन से टिकट लेने वालों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्ष शोहरतगढ़ थाना पहुंचे और आपस सुलह समझौता कर लिया। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात साढ़े 12 बजे पांच से छह युवक शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट काउंटर के साथ ही तत्काल टिकट के लाइन लगाए थे। उसी दौरान टिकट बेचने वाले दलालों के गिरोह में से तीन लोग पहुंचे और उन युवकों से कहा कि पहला दूसरा नंबर मेरा है। हम लोग पहले फॉर्म भर नंबर लगा चुके हैं। इस पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। कुछ ही देर में उनमें मारपीट होने लगी। उनमें लाठी-डंडा व पत्थरबाजी होने लगी। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इस मारपीट में सात से आठ लोग घायल हो गए। संवाद