फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर -मन्नीजोत मार्ग पर महतिनियां खुर्द गांव के गोशाला के पास बाइक दुर्घटना में मृतक बच्चे सिद्ध विनायक के पिताकी तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को महतिनियां खुर्द गांव निवासी राम गोपाल का 10 वर्षीय बेटा की बाइक से टक्कर से घायल हो गया था उसकी इलाज के दौरान बुधवार को ही रात करीब आठ बजे बस्ती के कैली अस्पताल में मौत हो गई थी। पिता ने अंतिम संस्कार के बाद त्रिलोकपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हमारा लड़का भनवापुर मन्नीजोत मार्ग के पटरी से होकर पैदल घर जा रहा था। इसी बीच त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव निवासी शोभित सोनी ने बाइक से उसे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे बस्ती के ओपेक कैली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि रामगोपाल की तहरीर पर बाइक चालक शोभित सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें