पराली जलाने पर 209 किसानों पर कार्रवाई
शोहरतगढ़। तहसील प्रशासन ने पराली जलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव के अब तक चार कर्मचारियों और 209 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के मामले में कार्रवाई हुई है। इनमें 16 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। तहसील प्रशासन की ओर से जारी पत्र के मुताबिक इनमें से नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। 209 किसानों के खिलाफ 5.225 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। जिसमें से 62,500 रुपये जुर्माना के तहत वसूला भी गया। शेष धनराशि की वसूली के लिए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आरसी निर्गत की गई है। संवाद