तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी का मामला प्रकाश में आया है, लेकिन परिजनों के बदलते बयान ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मानपुर गांव में बुधवार को मालती देवी ने बताया कि उसके घर दिन में लगभग 10 बजे अज्ञात चोरों ने घुसकर घर में बक्से में रखे जेवर व तीन हजार रुपये नगदी उठा ले गए। पीड़िता ने बताया कि उसके पति दूबे चौरसिया को फालिज अटैक किया है। वह घास काटने गई थी। तब तक घर में चोरी होने का शोर सुनकर जब घर आई तो उसने देखा कि उसके कमरे में रखे दो बक्सों को खोलकर उसमें रखे जेवर व तीन हजार रुपए नगदी चोर उठा ले गए। उसकी पुत्री का विवाह तय है और उसी के विवाह के लिए उसने कुछ चांदी व सोने के गहनों को बनवाया था। सूचना मिलने पर मौके पर सीओ पवीन प्रकाश व एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। परिजनों के बदलते बयान ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी होने की सूचना पर वारदात स्थल पर गया था। जांच की जा रही है। संवाद