बनकटा के किशुनपुरवा गांव के समीप राप्ती नदी की रेत में दिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। विकास खंड मिठवल के ग्राम पंचायत बनकटा के राजस्व गांव किशुनपुरवा गांव के समीप राप्ती नदी की रेत में पिछले चार दिनों से मगरमच्छ देखे जाने पर हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीण में काफी दहशत व्याप्त है।
किशुनपुरवा गांव राप्ती नदी के दक्षिणी छोर के तट पर स्थित है। जहां पर ग्रामीणों ने चार दिन पहले नदी के तट पर रेत में एक विशाल मगरमच्छ को देखा । काफी भीड़ इकट्ठा होने पर वह पानी में चला गया। लेकिन उसके अगले दिन फिर उसी जगह पर मगरमच्छ दिखाई दिया। जिसके बाद से हर दिन धूप निकलने पर उसी जगह मगरमच्छ घंटों पानी से निकलकर बैठता है। जो शुक्रवार को भी दिखाई दिया । ग्रामीण सतीश, मनीष पांडेय, शिवनाथ मौर्या, शिवरतन राम, नेवास सहानी, उमेश पाण्डेय सहित आदि लोगों ने बताया कि हम लोगों का गांव नदी से सटा हुआ है डर लगा रहता है कि कहीं मगरमच्छ नदी से निकल कर गांव में ना आ जाए। इसकी सूचना हम लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी पर कोई नहीं आया।
सूचना मिली थी पर मगरमच्छ का प्राकृतिक घर नदी ही है। हम उसे ले जाकर कहा छोड़ेंगे उन्होंने ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी की तरफ जाने से बचें खासकर स्थिर पानी में ना जाये क्योंकि मगरमच्छ बहते पानी में नहीं रहता वह स्थिर पानी में ही रहते हैं।
सुशील कुमार, रेंजर, खेसरहा रेंज