फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनल जलने से 180 गांवों की आपूर्ति ठप

Mon, 25 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। विद्युत उपकेंद्र परसिया में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट से बरगदवा फीडर का इनकमिंग और आउटगोइंग पैनल फूंक गया।
विज्ञापन


मौके पर तैनात एसएचओ ने लाइन कट कर आपूर्ति बंद दी। पैनल जलने से चिल्हिया, गवनिया, कंदवा, गंगाराम महदेवा, पकड़ी,बभनी,जमुनी,संतोरा,संतोरी,बरगदवा,बूढ़ापार,धहियार, कटया सहित 180 गांवों की बिजली ठप हो गई है। इसे दुरुस्त होने में करीब चार दिन लगने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


एसडीओ रितेश प्रसाद ने बताया कि बरगदवा फीडर का इनकमिंग व आउटगोइंग पैनल जल गया है। इसको सही कराने में लगभग तीन से चार दिन का समय लग सकता है।

इस फीडर से जुटे 180 गांव के लोगों को विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ेगी। शोहरतगढ़ व बोहली फीडर पर विद्युत आपूर्ति पहले की तरह सुचारू होती रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें