फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा चरण पूरा, तीसरे दौर का नामांकन आज से

Fri, 20 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन शुक्रवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन होने के कारण कई ब्लाकों में देर रात तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रही। डीएम-एसपी ने भी नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। शनिवार से नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

वहीं तीसरे चरण का नामांकन भी आरंभ हो जाएगा। इसके लिए संबन्धित ब्लाकों पर नामांकन की तैयारियां जोरों पर रहीं।
दूसरे चरण में शोहरतगढ़, इटवा, बढनी, जोगिया ब्लॉक में मतदान होना है।
अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही प्रत्याशी उमडने लगे थे। हर कोई इस कोशिश में लगा था कि वह समय रहते नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर दे। इसके चलते ब्लाकों पर भारी भीड़ रही।
न्याय पंचायतवार बने काउंटरों पर प्रस्तावकों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराया। शोहरतगढ़ में रात 7 बजे तक प्रधान पद के 487 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

बढनी में 644 प्रधान पद व 1054 सदस्य के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जोगिया में 614 प्रधान पद व 983 सदस्य व इटवा में 96 प्रधान पद के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें