फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्त प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सामान्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त पड़े ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए संबंधित विकास खंड कार्यालयों में उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। मतदान 12 जून और मतगणना 14 जून को संपन्न होगी। जिले की 354 ग्राम पंचायतों में चुनावी हलचल फिर शुरू हो गई है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरिचरन पटेल ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद निर्वाचित प्रधान की मृत्यु उपरांत खाली पड़े रिक्त पदों के लिए नामांकन हुआ। इटवा ब्लाक में ग्राम पंचायत खानकोट के लिए पांच, जोगिया के बैदोली में दो, मिठवल के बरगदवा में चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके अलावा देरशाम तक उपलब्ध आंकड़ा के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर बर्डपुर में 79 के सापेक्ष 82, उसका बाजार में 114 के सापेक्ष 115, जोगिया में 123 के सापेक्ष 116, मिठवल में 252 के सापेक्ष 247, भनवापुर में 339 के सापेक्ष 258, इटवा में 635 के सापेक्ष 677 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक 60 ग्रामसभा के रिक्त 187 सदस्य पद का नामांकन हुआ। आरओ दयाशंकर सरोज ने बताया कि चार बजे तक 140 सदस्य पद पर नामांकन पत्र जमा हो चुका था और नामांकन जमा करने वालों का सिलसिला जारी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी चतुरभान गुप्ता, जयनाथ पांडेय, एडीओ पंचायत जयप्रकाश राय, रवि कपूर राव, रिंकू कश्यप, प्रशांत राय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें