फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दूसरे गांव के निजी भूमि में बना दिया पंचायत भवन

Sun, 18 Feb 2024 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सरकारी धन का दुरुपयोग करके पंचायत भवन दूसरी ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति की निजी भूमि पर बना दिया गया। मामले की जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मामला बांसी तहसील क्षेत्र का है।
विज्ञापन

बांसी ब्लॉक के ग्राम बगहवाकोमर में पंचायत भवन बनने की स्वीकृति मिली थी, लेकिन वहां बनाने के बजाए दूसरे ग्राम पंचायत भगौतापुर के राजस्व गांव गुलहरिया लाला में बना दिया गया है। वह भी एक व्यक्ति की निजी भूमि पर। जांच में पुष्टि के बाद एसडीएम बांसी ने एक वर्ष पहले कार्रवाई का आदेश दिया था। लेकिन डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्राम पंचायत बगहवाकोमर के टोला अडगडहा निवासी रामचंदर की शिकायत पर एसडीएम बांसी ने 16 सितंबर 2022 को बीडीओ व डीपीआरओ से जांच कर आख्या मांगी थी। डीपीआरओ ने बीडीओ को पांच अक्तूबर को पत्र भेजते हुए प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम बांसी की तरफ से कराई गई जांच में लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक ने पंचायत भवन दूसरे ग्रामसभा में एक व्यक्ति की निजी भूमि में बनने की रिपाेर्ट दी थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित मामले में बीडीओ को पत्र भेजकर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया। डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित रामचंदर का कहना है कि अगर प्रशासन जल्द ही प्रकरण पर ध्यान नहीं दिया तो मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें