क्षेत्र के पिकौरा गांव में बाढ़ प्रभवित लोगों से मिलते भाजपा नेता नरेंद्रमणि त्रिपाठी व सपा नेता रामकुमार चिनकू यादव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। बाढ़ पीड़ितों की सुधि लेने के लिए जन प्रतिनिधियों ने गांवों की ओर रूख करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी व सपा नेता रामकुमार चिनकू यादव ने आधा दर्जन बाढग़्रस्त गांवों में पहुंचकर वहां के लोगों का हाल जाना और उन्हें सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त गांव पिकौरा, वीरपुर एहतमाली, वीरपुर कोहल, छिया मुस्तकहम आदि में पहुंचकर प्रभावित लोगों से मिलकर नरेंद्रमणि त्रिपाठी व सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी ने उनका दुख दर्द सुना।
इस मौके पर उनके साथ शक्तिमणि त्रिपाठी, अनूप यादव, यशोदानंद चौबे, फूलचंद आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकुमार चिनकू यादव ने पिकौरा गांव में पहुंचकर लोगों से मिलकर उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। चिनकू के साथ अवधेश सिंह, दिलीप उर्फ छोटे पांडेय, राजेश, अज्जू सिंह, घिसियावन यादव, ताकीब रिजवी, पप्पू पांडेय, पप्पू मलिक, दिवाकर यादव, जिम्म्पी भाटिया, पप्पू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसीक्रम में बसपा नेत्री सैयदा खातून ने भी बाढग़्रस्त गांवों में पहुंचकर लोगों से मिल उनकी मदद करने की बात कही। उनके साथ जेडए मलिक, बच्चाराम बौद्ध, इकबाल मलिक आदि मौजूद रहे।