फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हवा के साथ तेज बारिश से धान की फसल जमीन पर बिछीं

Sun, 29 Sep 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवा किसानों के लिए मुसीबत बन चुकी है। बारिश के साथ तेज हवा के कारण धान की फसल खेतों में गिर गई है। धान की फसलों पर भी खतरा मंडरा रहा है। हालात यही रहे तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ जाएगा। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार और शनिवार को भी जारी रही। सुबह से लेकर शाम तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे खेतों में ज्यादा तर पानी भर गया है। इससे नुकसान धान की फसल को पहुंच रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के केवटलिया सहित कई गांव में धान की फसल गिरने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। टेड़िया बाजार केवटलिया, फतेहपुर, गोनहा, कपिया, बड़गों, समेत अन्य तमाम क्षेत्रों में धान की फसल गिरने के साथ खेतों में पानी भर गया है। इसके अलावा ककरही बूढ़ी राप्ती नदी के पास किसानों की धान की फसलों के लिए भी बारिश आफत बनकर आई है। जलभराव से हुई परेशानी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बारिश से आम दिनचर्या प्रभावित रही। कहीं पर जलभराव से लोग परेशान हैं। किसान राम कुमार, जगदेव, श्रीदेव, सोमनाथ, सुनील, केशरी देवानंद, रामवृक्ष, राम कृपाल, प्रदीप कुमार दिनेश आदि ने कहा कि इस बारिश ने कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें