बढ़नी। क्षेत्र के सरयू नहर पर बने पुल पर ओवरलोड ट्रकों के खड़े होने से लगातार खतरा बना हुआ है। भारी वाहनों के पुल पर रुकने से न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी लोगों को सता रही है।
स्थानीय निवासियों गौरी शंकर, बबलू, हरगोविंद, मुन्ना, शाहिद सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन से मांग की कि पुल पर ओवरलोड वाहनों के खड़े होने पर तत्काल रोक लगाई जाए। लोगों का कहना है कि पुल की क्षमता से अधिक वजन वाले ट्रकों के कारण उसकी संरचना कमजोर हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पुल पर ट्रकों के खड़े होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाया, तो बड़ा हादसा हो सकता है।