फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ओवरलोड ट्रांसफार्मर फुंका, 350 घरों की बिजली गुल

Wed, 21 Jun 2023 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमावर्ती क्षेत्र के खुनुवां गांव व कस्बा में ट्रासंफार्मर जल जाने के करण मंगलवार से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। इस कारण 350 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। लोग गर्मी और उमस से बिलबिला रहे हैं। खुनुवां गांव व शहर में 100 केवी का एक ट्रासंफार्मर लगा हुआ है। भीषण गर्मी में ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे रात में लोगों के घरों में अंधेरा छा गया। पंखे नहीं चलने के कारण लोग छतों पर टहलते नजर आए।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामानंद गिरी, शमीम अहमद, दिनेश गुप्ता, प्रभुदयाल गुप्ता, उमेश यादव, गामा यादव, संजय कुमार, गुड्डू गुप्ता, कृष्ण कुमार मिश्र आदि लोगों ने कहा कि नियम के अनुसार 24 घंटे में ट्रांसफार्मर लगा देना चाहिए। इस ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक है। इस कारण लोकल फॉल्ट होता है। यहां 100 केवीए के बजाय 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाना चाहिए।
ट्रासंफार्मर जलने की जानकारी है। जल्द ही बदलवा दिया जाएगा। ट्रासंफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारीयों को एस्टीमेट भेज दिया गया है। आदेश आते ही ट्रासंफार्मर की क्षमता बढा़ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार, जेई, परसिया पावर सब स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें