फुल्की खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कलनाखोर और पेडारी गांव के करीब 180 लोगों ने एक ही दुकानदार से गोलगप्पे खाए थे। इनमें दो साल बच्चे से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग भी थे। रात में अचानक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते-ही-देखते कई घरों के लोग इसकी चपेट में आ गए। लोगों ने स्थानीय निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर से दवाएं लीं। कुछ समय के लिए स्थिति सामान्य हुई लेकिन शनिवार रात फिर उल्टी-दस्त की शिकायत बढ़ने लगी। इसके बाद पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
फुल्की खाने से बीमार लोग अस्पताल में भर्ती हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे दोनों गांवों में पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्रभावित परिवारों की जानकारी ली। साथ ही जिन लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी, उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ के अनुसार, दोनों गांवों में 180 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।
- शिवाशरणप्पा जीएन, जिलाधिकारी