फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहकर्मियों के सदैव मार्गदर्शक रहे निवर्तमान डीएम

विज्ञापन
डीएम संजय रंजन की विदाई करते सीडीओ व अन्य अफसर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। निवर्तमान जिलाधिकारी संजीव रंजन का विकास भवन के आंबेडकर सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी संजीव रंजन के साथ डेढ़ वर्षों का कार्यकाल रहा, उन्होंने सदैव सहकर्मियों का अच्छा मार्गदर्शन किया। कहीं से कोई भी परेशानी किसी अधिकारी व कर्मचारी को नहीं हुई।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि निवर्तमान डीएम संजीव रंजन ने कपिलवस्तु विकास प्राधिकरण को नया स्वरूप देकर विकास की गति को आगे बढ़ाने का काम किया गया। उन्होंने जटिल मुद्दों को भी बड़ी आसानी से निस्तारित किया। निवर्तमान जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि शासकीय सेवा में स्थानांतरण एक शतत प्रक्रिया है। सभी के सहयोग से सिद्धार्थनगर को ऊचाइयों पर ले जाने की प्राथमिकता थी। इस दौरान सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गोपाल कुमार कुशवाहा, डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, डीपीआरओ पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें