फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री दिव्यांग आवास योजना का लाभ पाकर खिले चेहरे

Wed, 20 Sep 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
स्वीकृति पत्र देते बांसी विधायक जय प्रताप सिंह
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिठवल ब्लाॅक के 32 ग्राम पंचायतों से मुख्यमंत्री दिव्यांग आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2023, 2024 में चयनित 58 लाभार्थियों को मंगलवार को बांसी विधायक जय प्रताप सिंह आवास की स्वीकृति पत्र दिया। लाभार्थियों को प्रथम किस्त के 40 हजार रुपये की धनराशि मिल गई है। इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार रविशंकर पांडेय, खंड विकास सतीश सिंह, दशरथ चौधरी, राजेंद्र तिवारी, संतोष कुमार चौधरी, विनोद कुमार जायसवाल, अनुपम पांडेय, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, विकास खंड बढ़नी में 28 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। इसका वितरण भाजपा के नेता अभिषेक पाल ने किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी धनंजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, शकील, अनूप रावत, उदय प्रताप गौतम, अलीमुल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें