शाहपुर। डुमरियागंज तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसमें पेश कुल 33 मामलों में मौके पर राजस्व के दो मामले का निस्तारण किया गया। एसडीएम ने कहा कि यह आयोजन सरकार की मंशानुसार किया जाता है। इसलिए जो भी शिकायतें यहां पर फरियादी लेकर आए उसको सभी जिम्मेदार गंभीरता पूर्वक लेकर समाधान करें। कुल पेश 33 मामलों में राजस्व के 25, पुलिस का एक, विकास के दो और अन्य के पांच में राजस्व के दो मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष बचे 31 मामलों का निस्तारण करने के लिए जिम्मेदारों को सौंप दिया गया। इस दौरान तहसीलदार रवि कुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह, बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र, इओ सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
-
परिवार रजिस्टर से नाम कटने पर महिला ने लगाई गुहार
शाहपुर। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कादिराबाद की निवासिनी बुशरा मलिक पुत्री अब्दुर्रहमान ने परिवार रजिस्टर में नाम कटने को लेकर शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला के अनुसार उसका नाम परिवार रजिस्टर में पूर्व में दर्ज था, लेकिन बाद में कथित रूप से जालसाजी कर उसकी शादीशुदा दो बुआ का नाम दर्ज करा दिया गया और उसका, पिता और बाबा का नाम रजिस्टर से हटा दिया गया। इसके चलते सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, प्रमाण पत्र बनवाने तथा अन्य आवश्यक कार्यों में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने बताया कि है हमारे पास पुराने परिवार रजिस्टर की प्रति मौजूद है, जिसमें उसका नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में कुछ लोगों की मिलीभगत से अभिलेखों में हेरफेर किया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। बुशरा मालिक ने अपना नाम फिर परिवार रजिस्टर में दर्ज करवाने की मांग की है।
41 मामले पहुंचे
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश न्यायिक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कुल 41 मामले आए, जिसमें राजस्व से संबंधित सात का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान राजस्व से जुड़े 29, वीडीओ से जुड़े चार, पुलिस के सात मामले आए। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, सीओ मयंक द्विवेदी, तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी सहित संबंधित अधिकारी व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। संवाद
-