फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बुद्ध की धरती से पर्यटक कार्यालय को बस्ती भेजने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

पर्यटन कार्यालय को बस्ती भेजने का आदेश
पांच वर्ष पूर्व जिला मुख्यालय पर स्थापित हुआ था क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय
बस्ती में कार्यालय होने के बाद जिले के पर्यटकीय विकास प्रभावित होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भगवान बुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में उभारने की संभावनाओं के बीच निराश करने वाली खबर आई है। जिला मुख्यालय नौगढ़ से क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय को बस्ती मंडल मुख्यालय पर स्थापित करने का आदेश हुुआ है, जबकि बस्ती की अपेक्षा जिले में पर्यटन की समृद्ध विरासत है। इस निर्णय से कपिलवस्तु समेत अन्य कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों का विकास कार्य प्रभावित होगा।
बौद्ध देशों के लिए आस्था का मुख्य केंद्र बन चुके भगवान बुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु के विकास को लेकर समय-समय पर कई घोषणाएं हुई, इस पर अमल भी हुआ। पांच वर्ष पूर्व जिले में धार्मिक एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं को देखते हुए ही शासन ने जिला मुख्यालय पर क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय (मंडल स्तरीय) की स्थापना की। इसका उद्देश्य कपिलवस्तु, पिपरहवा समेत भारतभारी, पल्टादेवी, गालापुर मंदिर, कटेश्वरनाथ मंदिर, योगमाया मंदिर, सिहेंश्वरी देवी मंदिर जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए समय-समय पर तैयार की जाने वाली कार्ययोजना को त्वरित गति से शासन अथवा पर्यटन निदेशालय स्तर पर पहुंचाने का मुख्य मकसद रहा। इस बीच महानिदेशक पर्यटन एनजी रवि कुमार की ओर से एक पत्र जारी हुुआ। जिसमें सिद्धार्थनगर में स्थापित क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय को बस्ती मंडल मुख्यालय बस्ती में स्थानांतरित किए जाने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी अरविंद राय ने शासन के निर्णय की पुष्टि की। कहा कि निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। इस बाबत सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी कार्यालय सिद्धार्थनगर में स्थापित किया जाना सही निर्णय था। इस बीच बस्ती में स्थानांतरित होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में प्रमुख सचिव और महानिदेशक पर्यटन से मिलकर आदेश को निरस्त करने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती में सिर्फ एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल
पर्यटन की दृष्टि से बस्ती जिले में सिर्फ मखौड़ा नामक पर्यटन स्थल है। यह स्थल भगवान श्रीराम से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। ऐसे में कपिलवस्तु समेत तमाम पर्यटन स्थलों को दरकिनार करते हुए महज एक स्थल के विकास को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय पर्यटक कार्यालय को बस्ती में स्थापित किया जाना न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें