फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डैंपनर बनाने के लिए नदी किनारे खोदाई का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेसरहा। क्षेत्र में बांसी पनघटिया बांध पर स्थित बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से डैंपनर बनाने का काम चल रहा है।
इसके लिए नदी के तट से मिट्टी खोदने पर गांव के लोगों ने विरोध किया। उनका कहना है कि डैपनर के स्थान पर बंधे से नदी तक दो ठोकर लगा दी जाए तो बाढ़ का खतरा कम हो जाएगा। बांसी पनघटिया बांध के 16 किलोमीटर पर स्थित बंजरहा गांव के पास कटान नदी के मुख्य मुहाने पर है। तीन दशक पहले बंजरहा के पास शुरू हुई नदी की कटान से विभाग हलकान रहा।
विज्ञापन

इसकी रोकथाम के लिए विभाग द्वारा कई जगह ठोकर सहित तमाम उपाय किए गए, इसके बाद नदी की धारा दूसरी तरफ होने से नदी बंधे से दूर हो गई। मौजूदा समय में में नदी का पटाव उत्तरी तरफ हो गया, जिससे नदी का बहाव बंजरहा स्थित बंधे के नजदीक हो गया।
विज्ञापन

अब यहां एक बार फिर से शुरू हुई कटान से क्षेत्रीय लोग बाढ़ के खौफ से भयभीत हो गए हैं।
बंजरहा गांव निवासी विद्याधर पांडेय ने कहा कि कटान स्थल पर दो जगह ठोकर एवं उसके बीच में बंधे के तरफ बोल्डर से पिचिंग कर दी तो नदी की धारा की दिशा बदल जाएगी और कटान का खतरा कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डैपनर बनाने के लिए दोयम दर्जे का बोल्डर गिराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें