फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फलाहार कार्यक्रम में शामिल हुए नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय

विज्ञापन
बढ़नी में फलाहार कार्यक्रम में मौजूद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर पाठक के अगुवाई में रविवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कठेला स्थित समय माता मंदिर पर फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय शामिल हुए।
विज्ञापन

नेता विरोधी दल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी द्वारा किया गया यह आयोजन सराहनीय है। हमें समाज में एकता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना होगा। इससे देश एवं प्रदेश की विकास को गति मिलेगी। द्वेष भावना से किया गया कार्य विकास में बाधा खड़ी करती है। सागर पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए तत्पर रही है। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश देने का एक प्रयास है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतीक राय शर्मा, शिवा पाठक, पप्पू खान , विजय भाई , पूर्व प्रधान मालिकार यादव , भोला यादव, राम विलास यादव आदि उपस्थित रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें