फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के ऊपर से हाईटेंशन तार ले जाने का विरोध

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौलागढ़ मंदिर के ऊपर से हाईटेंशन तार ले जाने का विरोध करते मंदिर के पुजा? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मंदिर के ऊपर से हाईटेंशन तार ले जाने का विरोध
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर पंचायत के बैदौलागढ़ स्थित राधाकृष्ण पूर्णिमा मंदिर के पुजारी संत सेवकदास ने 132 केवी का तार मंदिर के ऊपर से ले जाने का विरोध किया है। एसडीएम के साथ ही मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। विद्युत विभाग की मनमानी रोकने की मांग की है।
पुजारी ने शिकायती पत्र में कहा है कि बैदौलागढ़ में 132 केवीए का हाईटेंशन तार खींचा जा रहा है। उसकी निगरानी कर रहे विभाग के अधिकारी मंदिर और घर के ऊपर से तार ले जा रहे हैं। मना करने पर कहते हैं कि वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन मधुसूदन अग्रहरि, सभासद राजीव कुमार, शत्रुघ्न सोनी आदि ने भी हाईटेंशन तार को नियमानुसार खिंचवाने की मांग की है। इस बारे में अधिशासी अभियंता विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि नदी की कटान में हाईटेंशन तार का एक टॉवर गिर गया था। तार मंदिर से करीब 10 फीट की दूरी पर जा रहा है, इससे किसी का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें