फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में उतराया मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में उतराया मिला युवक का शव
विज्ञापन

भवानीगंज। थाना क्षेत्र के भड़रिया सरजू नहर में मंगलवार सुबह युवक का शव उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसके रिश्तेदारों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बलरामपुर जिले के गैड़ास बुजुर्ग थाने के नारायणपुर गांव के रहने वाले राजेश जायसवाल (22) पुत्र चिनगुद जायसवाल का शव मिला है। राजेश के रिश्तेदारों के अनुसार, वह रविवार दोपहर में नहर में नहाने गया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। दो दिन खोजबीन के बाद उसका शव मिला। इस संबंध में थाना अध्यक्ष भवानीगंज गौरव सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें