फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रूट परिवर्तन से बंद हुआ संचालन, नहीं शुरू हो पाई बस सेवा

Mon, 27 May 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग- नहीं शुरू हो सकी वाराणसी के लिए बस सेवा, यात्रियाें को परेशानी
विज्ञापन

- पिछले डेढ़ साल से वाराणसी रूट पर नहीं चल रही सरकारी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले की डिपो से पिछले डेढ़ वर्ष से वाराणसी के लिए सरकारी बसों का संचालन बंद है। इस कारण जिले से वाराणसी दर्शन करने के लिए जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रूट परिवर्तन की वजह से बंद हुआ संचालन अब तक दोबारा शुरू नहीं किया जा सका है। जबकि जौनपुर मार्ग पर बनने वाली सड़क का निमार्ण कार्य भी पूरा हो गया है।
बता दें कि वाराणसी के लिए जिले से नियमित रूप से दो बसे संचालित होती थी। इससे काशी विश्वनाथ के दर्शन से लेकर कई अन्य कार्यों के लिए आने-जाने में लोगों को सहूलियत होती थी। गौरतलब है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गोरखपुर से आजमगढ़ व जौनपुर सड़क का निमार्ण कार्य शुरू हुआ था। इस सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े पूल बनाए जाने लगे।
विज्ञापन

ऐसे में वाराणसी के लिए सीधे जौनपुर होते हुए बस संचालन का सर्वे करवाया गया था। हालांकि, किसी कारणवश बस का संचालन नहीं हो पाया। उसके बाद से सड़क का निमार्ण कार्य पूरा होने के बाद भी आला अधिकारी वाराणसी रूट पर बस संचालन करवाने के लिए जहमत नहीं उठा रहे हैं। इस कारण यात्रियों को वाराणसी जाने के लिए गोरखपुर जाना पड़ता है। बहराइच से चलने वाली एक ट्रेन भी वाराणसी तक संचालित होती है, लेकिन शाम के समय संचालन होने से दिन में यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


कोरोना काल के बाद ठोठरी से वाराणसी के लिए बंद कर दी गई बस
सिद्धार्थनगर। कोरोना काल से पहले लोटन क्षेत्र के ठोठरी से प्रतिदिन वाराणसी के लिए एक बस संचालित होती थी। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलती थी। लेकिन कोरोना काल के बाद घाटे में दिखाते इस बस का संचालन बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी असुविधा भी होने लगी, लेकिन कई बार मांग करने के बावजूद भी बस का संचालन नहीं हो सका। संवाद

वाराणसी रूट पर बस का संचालन करवाने के लिए सर्वे करवाया गया है। चुनाव ड्यूटी से बसों को आने के बाद इस रूट पर बस संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
- वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें