फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण से मां लक्ष्मी पडाल के पट खुले

Tue, 10 Nov 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के अवसर पर नगर में स्थापित होने वाली लक्ष्मी प्रतिमाओं का मुख मंगलवार को विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बाद खोला गया। धन, वैभव के माह कार्तिक में लोगों ने पूजा की।
विज्ञापन

दिनभर पंडालों में पूजन-अर्चन चलता रहा। सदर थाना क्षेत्र में कुल 27 पंडालों में लक्ष्मी प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। मुख्यालय पर लक्ष्मी पूजा पंडालों में सुबह से ही या देवी सर्वभूतेशु लक्ष्मी रुपेण संस्थिता गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। शाम के समय पंडालों के इर्द-गिर्द ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा। नरक चतुर्दशी  के दिन पड़ने वाली हनुमंत जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

हनुमान गढ़ी, सिंहेश्वरी मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर में दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। वन विभाग स्थित यो-यो कमेटी
के संस्थापकों ने लक्ष्मी प्रतिमा का मुख मंत्रोच्चारण के साथ खुलवाया। इस दौरान सतीश कन्नौजिया, मनीष, नीरज वरुण, आकाश वरुण, दीपक चौधरी, शिवा वर्मा, सूरज वरुण और जीतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें