आज खुलेगा ओपीडी, कल इमरजेंसी
सिद्धार्थनगर। होली में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात रहेंगे। जिला अस्पताल व ब्लॉक स्तर की सीएचसी, पीएचसी में जरूरतमंदों को बेहतर सेवा मिलेगी।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी खुला रहेगा, जबकि होली के दिन इमरजेंसी में तीन डॉक्टर तैनात रहेंगे। इसी तरह सीएचसी पीएचसी में भी शनिवार को डॉक्टर मौजूद रहेंगे। प्रभारी सीएमओ डॉ. अतहर ने बताया कि होली के दिन एबुंलेंस टीम सक्रिय रहेगी। संवाद