फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ दो मामलों का निस्तारण

Tue, 21 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील दिवस में फरियाद सुनते एडीएम और एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हल्की बूंदाबादी व बादलों के बीच जिले की विभिन्न तहसीलों में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। चार तहसीलों में कुल 167 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 25 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इटवा तहसील में डीएम समेत आला अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद सबसे कम सिर्फ 2 मामलों का निस्तारण हो पाया। शेष फरियादी आश्वासन की घुट्टी लेकर लौट गए।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में एसडीएम योगानंद पांडेय की अध्यक्षता में शिकायतों की सुनवाई हुई। इसमें राजस्व के 17, पुलिस के 6, विकास के 3, शिक्षा के 2 सहित कुल 37 मामले आए। राजस्व के 7, शिक्षा के 1 शिकायत का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में सीओ अकमल खां, तहसीलदार विमल कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
इटवा तहसील परिसर में जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में कुल 52 मामले पेश हुए। इसमें राजस्व के दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागाध्यक्षों को सौंप कर जल्द निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्राप्त शिकायतों में राजस्व के 34, आपूर्ति विभाग से 6, पुलिस के 6, जलनिगम के 2, चकबंदी के 2, शिक्षा व विकास विभाग के 1-1 समेत कुल 52 मामले रहे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक महेंद्र यादव, कृषि उपनिदेशक डॉ.राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, एसडीएम जुबेर बेग, सीओ दीप नारायन त्रिपाठी, थानाध्यक्ष संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें