सिद्धार्थनगर। राजकीय कृषि बीज भण्डारों से वितरित होने वाले बीजों एवं जिप्सम पर एट सोर्स अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इस व्यवस्था का शुभारम्भ कृषि मंत्री ने किया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पूर्व व्यवस्था के अनुसार राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज एवं अन्य कृषि निवेश क्रय करने पर किसान भाइयों की ओर से कृषि निवेश का पूरा मूल्य जमा किया जाता था। अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से कृषक को प्राप्त होता था।
वर्तमान व्यवस्था के अनुसार किसान को अपने पंजीकरण एवं आधार कार्ड के साथ राजकीय कृषि बीज भण्डार पर उपस्थित होकर पीओएस मशीन से आधार अथेन्टीकेशन के पश्चात योजना में अनुमन्य अनुदान की कटौती के बाद अवशेष धनराशि ही जमा करना होगा। साथ ही साथ कृषक की धनराशि का भुगतान डिजिटल माध्यम से भी किया जा सकता है।