फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मरीजों का नहीं हो पा रहा ऑनलाइन रिकार्ड, धूल फांक रहे कंप्यूटर

Sun, 18 Feb 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मरीजों का रिकार्ड ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। मरीजों की दवा ऑनलाइन लिखने के लिए एक वर्ष पूर्व कंप्यूटर लगाए गए थे। लेकिन ऑनलाइन दवाई लिखने के कार्य नहीं होने से कंप्यूटर धूल फांक रहे हैं। उसका कोई उपयोग भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व सभी डॉक्टरों के ओपीडी कक्ष में लाखों का खर्च करके कंप्यूटर लगवाए गए है। जिससे मरीजों को ऑनलाइन दवा लिखी जा सके। साथ ही नए प्रकार के मरीजों का डाटा भी रखा जा सके। लेकिन ओपीडी में डॉक्टर ऑनलाइन दवा नहीं लिखते हैं। जिससे सभी कंप्यूटर बेकार पड़े हैं। लगभग एक माह पूर्व सभी डॉक्टरों को दूसरी बार प्रशिक्षण कराया गया था। उसके बाद भी डॉक्टर कंप्यूटर पर कार्य नहीं कर रहे है।
डॉक्टर ऑनलाइन डाटा भर रहे हैं। लेकिन ओपीडी में मरीजों की भीड़ अधिक होने से डाटा फीड नहीं किया जा रहा है। ऑपरेटर आने के बाद कार्य करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एके झा, प्रभारी आचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें