फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऑनलाइन रोजगार मेला, एक लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- महाविद्यालय के विद्यार्थियों को दी जा रही वरीयता
- सेवायोजन कार्यालय से जुलाई के अंतिम सप्ताह से होगी शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सेवायोजन विभाग के माध्यम से लगने वाले रोजगार मेले को अब ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए युवाओं को संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। कंपनी के अधिकारी संबंधित युवक से ऑनलाइन इंटरव्यू लेंगे और रोजगार मुहैया कराएंगे। इसमें सबसे अधिक वरीयता महाविद्यालयों में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्रों को दिया जाएगा।
जुलाई के अंतिम सप्ताह से इसकी शुरुआत होगी। इससे जिले के करीब एक लाख से अधिक युवाओं को लाभ मिलने का अनुमान है। सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय आकड़ों के अनुसार विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण बेरोजगार युवक युवतियों की संख्या 25 हजार से अधिक है, जबकि हाल ही में शुरू हुए संगम पोर्टल पर अब तक 234 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। अब विभाग रोजगार मेलों का आयोजन नहीं करेगा। सीधे ऑनलाइन ही मेलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ऑनलाइन ही इंटरव्यू होगा और रोजगार मिलेगा। इस संबंध में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक ने जिला सेवायोजन अधिकारी व जिलाधिकारी को पत्र जारी किया है। पत्र में निर्देशित किया है कि सरकारी व निजी संस्थानों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मा इंस्टीट्यूट, डिग्री कॉलेजों का एकीकृत संगम रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। संस्थानों को पंजीकरण के साथ ही प्लेसमेंट सेल भी बनानी होगी। इसमें उनके संस्थान में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराया जाएगा। छात्रों के विवरण की पुष्टि के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होगी। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी को सेवायोजन कार्यालय के बीच समन्वय स्थापित करना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से नियोजकों का ऑनलाइन और ऑफ लाइन कैंपस इंटरव्यू भी किए जा सकते हैं। एकीकृत पोर्टल पर अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी विकसित की गई है।
विज्ञापन

-

बेरोजगार और सेवायोजकों के लिए संगम पोर्टल बनाया गया है। इससे दोनों को मदद मिलेगी। रोजगार दिलाने व पंजीकरण में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। जुलाई में कॉलेज खुलने के बाद अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को इसके लिए जागरूक किया जाएगा।
-मिथलेश मिश्रा, सेवा योजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें