फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक का खुलासा हुआ नहीं, दो वारदात करके चोरों ने दी सदर पुलिस को चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर के दो छोर पर चोरों ने दी दो वारदात को अंजाम
विज्ञापन


- साड़ी में शिक्षक के घर चोरी तो परसा महापात्र में ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर चुरा ले गए चोर

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के परसा महापात्र और साड़ी तिराहा पर दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार रात चोरी की वारदात हुई। चोर शिक्षक के घर से नकदी समेत लाखों का सामान उठा ले गए। वहीं ईंट भट्ठे से एक ट्रैक्टर चुरा ले गए। वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह हुई, तो मामले की जानकारी पीड़ित पक्ष ने पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। दो दिन पहले हुई चोरी का पुलिस पर्दाफाश ही नहीं कर पाई थी, कि एक साथ दो वारदात काे अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को चुनौती दे दी है।

सदर थाना क्षेत्र के परसा महापात्र में स्थित ईंट भट्ठे पर मौजूद अनूप अग्रहरि का ट्रैक्टर है। जो हमेशा ईंट भट्ठे पर खड़ा रहता है। सोमवार चोर उसे उठा ले गए। इसके पूर्व इसी रात बदमाशों ने एक अन्य ट्रैक्टर में मौजूद डीजल भी निकाल लिया। घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित ने घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी है। वहीं संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के जग्गुजोत गांव निवासी आचार्य राजेश कुमार पाठक के मुताबिक वह नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनके मुताबिक नौ दिसंबर को गांव में शादी समारोह में शामिल होने अपने गांव चले गए थे। उनके घर के बगल में रहने वाले आनंद सिंह ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर का सामान बाहर बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

इसके बाद वह गांव से वापस शाम को जिला मुख्यालय स्थित हेडगेवार नगर में अपने आवास पर पहुंचे। शिक्षक के मुताबिक घर में रखा 25 हजार, आभूषण, पकड़ा समेत लाखों रुपये का सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-

चोरी की वारदातों के पर्दाफाश के लिए सदर पुलिस को निर्देशित किया गया है। टीम मामले के पर्दाफाश में लगी हुई है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

-अखिलेश कुमार वर्मा, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें