फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एकमुश्त परिवहन कर व्यवस्था लागू, 20-21 को लगेगा मेला

Wed, 18 Feb 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। परिवहन विभाग उप्र शासन की ओर से परिवहन कर प्रणाली में व्यापक सुधार करते हुए एकमुश्त कर (वन टाइम टैक्स) व्यवस्था लागू कर दी गई है।
वाहन स्वामियों को इसके बारे में जानकारी देने व कर की वसूली के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय के सभागार में 20 व 21 फरवरी को मेले का आयोजन होगा।
मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से भाड़े या पारिश्रमिक पर संचालित दोपहिया मोटरसाइकिल, तिपहिया मोटर कैब, मैक्सी कैब, निर्माण उपस्कर-विशेष प्रयोजन यान (जैसे जेसीबी, बुलडोजर) और विभिन्न श्रेणी के माल वाहनों पर एकबारीय टैक्स व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

आरटीओ फरीदउद्दीन ने बताया कि यह नियम वाहन स्वामियों को बार-बार कर जमा करने की जटिल प्रक्रिया से राहत देना, कर प्रशासन को सरल बनाना तथा राजस्व संग्रह को सुदृढ़ करने के लिए लागू किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें