ककरहवा। नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने भारत से नेपाल ले जाए जा रहे 4.05 लाख भारतीय रुपयों के साथ बुधवार को हरियाणा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद रुपयों सहित पकड़े गए आरोपित को एसएसबी ने ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
दिल्ली से काठमांडो जा रही बस की जांच एसएसबी जवानों द्वारा ककरहवा बॉर्डर पर की जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति के बैग से कपड़े में लपेट कर रखे भारतीय रुपये बरामद हुए। पूछताछ में व्यक्ति ने रुपये से संबंधित सही जानकारी नहीं दी। रुपये की जांच करने पर कुल 4.05 लाख रुपये बरामद हुए। उसकी पहचान हरियाणा के रोहतक जिला के कलानौर थाना क्षेत्र के बन्यानी गांव निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। बरामद रुपये सहित आरोपित को एसएसबी ने अग्रिम कार्रवाई के लिए ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। संवादं