फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

Tue, 02 Jun 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-चिलि्हया थाना क्षेत्र के कड़वा बाजार के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

चिल्हिया। थाना क्षेत्र कदवा बाजार के बाइक सवार को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला बाजार निवासी शैलेष कसौधन (28) पुत्र मंगल कुमार गुप्ता की मौत हो गई है। भाई नीलेश (19) गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला बाजार निवासी शैलेष कसौधन अपने भाई नीलेश के साथ रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार शाम को घर लौट रहे। जैसे बरगदवा से आगे कदवा बाजार के पास पहुंचे। उसी दौरान बाइक के पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने जिला मुख्यालय माधव प्रसाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां चिकित्सको ने शैलेष कसौधन को मृत घोषित कर दिया। भाई नीलेश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चिल्हिया एसओ राजेश गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें