फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगलीपुर के युवक की नेपाल में संदिग्ध मौत

Sun, 08 Nov 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मोहाना थाना क्षेत्र के जुगलीपुर गांव के एक दलित युवक की नेपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रविवार  को  युवक के मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के जुगलीपुर निवासी शैलेष (25) शनिवार को घर से ससुराल के लिए चला। पहले वह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महली गांव में अपनी बहन के घर पहुंचा। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह देर शाम नेपाल के कपिलवस्तु जिले के लौसा गांव में अपने ससुराल  जाने की बात बहन से कह  वहां से निकल गया।
शनिवार की रात को ही उसकी  संदिग्ध  हालत में मौत हो गई। रात में  ही  उसके  ससुराल के लोग  इलाज के  लिए  तौलिहवा जिला  अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची तौलिहवा  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

युवक की  संदिग्ध  हालत में मौत की सूचना  पर  मुकामी पुलिस  पहुंचती   कि  ससुराल  के  लोग घर में ताला  जड़कर फरार हो  गए।  रविवार  की  सुबह  नेपाल  पुलिस  ने जुगलीपुर के  युवक  के  घर वालों को  घटना  की  जानकारी  हुई तो  लोग  मृतक  के  ससुराल  पहुंचे, मगर  वहां  कोई  नहीं  मिला।  तौलिहवा  पुलिस  से मिलकर परिजन  शव  लेकर  घर लौट आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें