कोरोना से एक की मौत, 22 नए संक्रमित मिले
संक्रमण की पुष्टि के बाद आइसोलेट किए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमण की एक की जान चली गई। जबकि शनिवार को आई रिपोर्ट में 22 नए संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आइसोलेट कर दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया। जबकि 76 लोग स्वास्थ्य होकर घर गए और 637 लोगों का इलाज चल रहा है।
जिले में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है, लेकिन मौत का सिलसिला भी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बांसी ब्लॉक क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में नौ कोरोना संक्रमित मिल। नौगढ़ क्षेत्र में चार, इटवा क्षेत्र में चार, जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में एक, लोटन में एक, शोहरतगढ़ एक और उसका ब्लॉक क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से एक की मौत हुई है। जबकि 22 नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आइसोलेट करने के साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दी है।