फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो सांडों के हमले में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। कस्बे में दो सांडों की लड़ाई में एक व्यक्ति चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इटवा सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इटवा कस्बा निवासी मुन्नू (55) चौराहे के पास बिस्कोहर रोड पर वेल्डिंग का कार्य करते हैं। मंगलवार देर रात लगभग 10 बजे वह दुकान का काम समाप्त करके घर जा रहे थे कि दो सांडों की लड़ाई की चपेट में आ गए। इसके चलते उनकी नाक में गंभीर चोट आ गई। उन्हें सीएचसी इटवा ले जाया गया। जहां से परिजनों के अनुरोध पर उन्हें गोंडा रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें