फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 35 वर्ष पहले मिली जमीन पर अब पनपेंगे तरक्की के उद्योग

Thu, 15 Aug 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के दो मिनी औद्योगिक अस्थानाें पर निर्माण कार्य में आयी तेजी
परसा में स्थित राइस मिल का नवंबर में शुरू हो जाएगा संचालन
परमात्मा शुक्ल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जनपद में उद्योगों की स्थापना के लिए मिली जमीन पर अब मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल में तेजी आ गई है। इससे डुमरियागंज के रंगरेजपुर और शोहरतगढ़ के परसा स्थित मिनी औद्यौगिक अस्थानों पर तरक्की के उद्योग पनपने की राह आसान होगी। जहां रंगरेजपुर में सड़क, नाली व बाउंड्रीवाल निर्माण शुरू हो गया है, वहीं परसा में स्थापित उद्योग का संचालन नवंबर माह तक शुरू करने की योजना बनी है।
वर्ष 1989 में जिला बनने के साथ ही उद्योगों की स्थापना के लिए डुमरियागंज क्षेत्र के रंगरेजपुर में 2.7 एकड़ एवं शोहरतगढ़ क्षेत्र के परसा में दो एकड़ भूमि मिनी औद्यौगिक अस्थानों के लिए आवंटित हुई थी। तब से इन अस्थानों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते कोई उद्योग स्थापित नहीं हुआ। कोई उद्योग संचालित भी नहीं हो सका है। केंद्र सरकार की तरफ से पिछड़ेपन का दंश झेल रहे जिले को आकांक्षी जनपद घोषित कर विकसित जिला बनाने की पहल की गई। इसके तहत 35 वर्ष पहले दो मिनी औद्यागिक स्थानों के लिए मिली भूमि पर उद्योगों की स्थापना के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

आठ अगस्त को डीएम डॉ. राजागणपति आर ने डुमरियागंज के रंगरेजपुर में स्थित मिनी औद्यौगिक अस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों मिनी औद्यौगिक अस्थानों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद सीडीओ जयेंद्र कुमार ने नौ अगस्त को शोहरतगढ़ क्षेत्र के मिनी औद्यौगिक अस्थान परसा का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद रंगरेजपुर में ठप पड़ी सड़क, नाली व बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य में तेजी आ गयी। इसका निरीक्षण कर उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। बताया कि शोरहतगढ़ क्षेत्र के मिनी औद्यौगिक अस्थान परसा में स्थित राइस मिल का संचालन नवंबर में शुरू हो जाएगा।
-
दोनों मिनी औद्यौगिक अस्थानों में संचालित होंगे यह उद्योग
जिले के दो मिनी औद्यौगिक अस्थानों में रंगरेजपुर में कुल 48 भूखंड है, जिसमें से 10 इकाइयों के लिए 18 भूखंड आवंटित है। इसमें एक फ्लोर मिल, तीन बेकरी, एक कांटी निर्माण, गत्ता उद्योग व तीन रेडीमेड गारमेंट्स के लिए आवंटित किया गया है। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को शेष 30 भूखंडों के आवंटन के लिए नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं परसा स्थित मिनी औद्योगिक अस्थान के 9,550 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थित कुल 36 भूखंड में मात्र एक ही उद्यमी को 32 भूखंड आवंटित है, जो राइस मिल का निर्माण करा रहा है, जिसका 90 फीसदी कार्य पूर्ण है। राइस मिल का नवंबर माह में संचालन शुरू हो जाएगा। शेष चार भूखंड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

मिनी औद्यौगिक अस्थानों में सुविधाओं की स्थिति
मिनी औद्योगिक अस्थान रंगरेजपुर में विद्युत स्थापन से संबंधित कार्य के लिए 55 लाख के सापेक्ष 17 लाख रुपये आवंटित हुए हैं जो टेंडर की प्रक्रिया में है। डीएम ने 30 सितंबर तक कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है। वहीं दो करोड़ की लागत से सड़क और बाउंड्रीवॉल कार्य यूपीएसआईसी संस्था कानपुर की ओर से कराया जा रहा है। जो बंद था, लेकिन डीएम के सख्त रुख के बाद शुरू हो गया है। मिनी औद्योगिक अस्थान परसा के परिसर में पिच रोड का कार्य पीडब्ल्यूडी से कराया गया था। जिसकी गुणवत्ता खराब थी, साथ ही मुख्य मार्ग से अस्थान तक मार्ग अत्यंत खराब है। यहां धन आवंटन के बाद भी उद्यमी को विद्युत कनेक्शन के लिए लाइन निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं है।

आकांक्षी जनपद को विकसित जिले की श्रेणी में लाना पहली प्राथमिकता है, इसके लिए उद्यमियों को सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. राजागणपति आर, डीएम
-
औद्यौगिक इकाइयों की स्थापना के इच्छुक उद्यमियों से वार्ता करने की पहल कर उन्हें जिले में भूमि के साथ ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया है।
-जयेंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें