बिजली गिरने से किशोर की मौत, युवक घायल
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के गौराही बुजुर्ग गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के गौराही बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की शाम सात बजे बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। जबकि एक युवक झुलस गया, जिसका सीएचसी बेंवा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौराही बुजुर्ग गांव निवासी नीरज (15) पुत्र कृष्णा तथा श्रीजेश (22) पुत्र लोटन शुक्रवार की शाम बारिश के दौरान गांव के दक्षिण खेत की तरफ जा रहे थे।
अचानक तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आकर दोनों झुलस गए, जिससे नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। श्रीजेश गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।