फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी

Mon, 14 Oct 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग पर छितौनी गांव के पश्चिम शनिवार को मार्ग दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उसका थाना क्षेत्र के अमरिया गांव निवासी कमलेश बांसी धानी मार्ग पर स्थित सेमरा गांव पर आटो पार्ट का दुकान है। शनिवार को दोपहर से किसी काम से वह पेड़री चौराहे के तरफ जा रहा था। अभी वह कोटिया चौराहे के आगे पहुंचा तभी उधर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतना तेज हुआ कि दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान रविवार को कमलेश की मौत हो गई। बताया जाता है कि कमलेश की शादी हुई थी, एक लड़का भी है। दुर्घटना में घायल पेड़ारी निवासी धीरज गुप्ता व अंकुश गुप्ता को भी अधिक चोट लगने से हालात नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें